फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

Mon, 19 Jan 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। समग्र शिक्षा की मदद से परिषदीय स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए राज्य परियोजना कार्यालय की तरफ से 31 मार्च 2026 की समय सीमा तय कर दी गई है।
विज्ञापन


बीईओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया परिषदीय स्कूल की शिक्षा गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय व एनसीईआरटी लगातार प्रयासरत है। इसके लिए समय-समय पर शिक्षकों का प्रशिक्षण, डिजिटल कक्षाओं का संचालन व पाठ्यक्रम सुधार जैसे कार्य प्रभावी हैं। ब्लॉक में कुल 117 परिषदीय स्कूलों का संचालन है। सभी कंपोजिट, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पीएम श्री, कस्तूरबा गांधी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं का प्रबंध पहले से है, लेकिन कक्षा एक से 5 वीं तक के परिषदीय स्कूल अभी डिजिटल शिक्षा के स्मार्ट क्लास से नहीं जोड़े जा सके हैं। अब इन स्कूलों को भी डिजिटल शिक्षा की मुहिम से जोड़ा जाएगा। साथ-साथ सभी परिषदीय स्कूलों में इंटरनेट सुविधा के साथ राउटर का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें