फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, फसलों को संजीवनी

Mon, 14 Jul 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बारिश के बाद मेंहदावल बाईपास पर लगा हुआ पानी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पिछले दो सप्ताह से अच्छी बारिश न होने से धान की फसल सूखने लगी थी। इससे किसान काफी परेशान थे, लेकिन सोमवार को मौसम में बदलाव हुआ और झमाझम बारिश हुई। इससे फसलों को संजीवनी मिल गई है। साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

रविवार की देर रात से ही आसमान में बादल छा गए। रात में हल्की बारिश हुई। सोमवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद अचानक तेज बारिश हुई। करीब एक घंटे की बारिश से धान की फसल को काफी फायदा हुआ है। इससे किसानों को चिंता काफी हद तक दूर हो गई है। किसानों को धान की फसल की सिंचाई करने में कुछ दिनों के लिए राहत मिल गई है।
किसान राधेश्याम चौरसिया, रामफल आदि ने बताया कि सोमवार को हुई तेज बारिश से फसल की सिंचाई की चिंता दूर हुई है। कुछ दिनों तक इससे राहत मिल गई है। उम्मीद है कि आगे भी बारिश होगी। दूसरी तरफ बारिश होने से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को भी राहत मिली है। इसका असर यह रहा कि पारा करीब चार डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हालांकि बारिश से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है। मेंहदावल बाईपास के सर्विस लेन, बरई टोला, अंसार टोला, मड़या आदि क्षेत्रों में जलभराव के चलते लोगों को आने- जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। शहर के निवासी दिलीप कुमार, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं जलभराव के चलते आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि जलभराव की समस्या है, वहां सफाई कर्मियों को लगाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें