फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बजट खर्च करने में स्वास्थ्य विभाग फिसड्डी

Sat, 18 Nov 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य महकमा बजट खर्च करने में पीछे है। जिसकी वजह से प्रदेश के खराब 20 जिलों में संतकबीरनगर जिला भी शामिल है। इस उदासीनता के कारण शुक्रवार को एडी हेल्थ ने सीएमओ सभागार में विभागीय अधिकारियों फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर सुधार लाने का निर्देश दिया है ।
विज्ञापन

एडी हेल्थ डाॅ नीरज पांडेय ने कहा कि सरकार से जो बजट खर्च करने के लिए उपलब्ध है वह कर्मियों की लापरवाही के कारण खर्च नहीं हो पा रहा है। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि लोग कार्य नहीं कर रहे है। ऐसे में आशा भुगतान, परिवार नियोजन, एएनएम भुगतान, सुकन्या सम्रद्धि योजना, प्रसूता भुगतान, जेएसवाई समेत अन्य मदों के पैसो को समय से खर्च नहीं किया जा रहा है। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर बजट पर पूरी तरह से कार्य करने का निर्देश दिया। इसस दौरान सीएमओ रामानुज कन्नौजिया, सीएमएस डाॅ. भवनाथ पांडेय, डाॅ. वीपी पांडेय, डाॅ. एसडी ओझा, डाॅ. शैलेंद्र सिंह, डाॅ. राम रतन, डाॅ. बीके सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें