फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को 68 उप स्वास्थ्य केंद्रों को अपने भवन का इंतजार

विज्ञापन
स्वास्थ्य उपकेंद्र भगता इसी भवन में चलता है उपकेंद्र।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जिले को 68 उप स्वास्थ्य केंद्रों को अपने भवन का इंतजार
विज्ञापन

- जमीन मिलने के बाद भी भवन का नहीं हो सका निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिले में 68 उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए जमीन भी मिली, पर अब तक इनका अपना भवन नहीं बन सका है। जिसकी वजह से यह केंद्र किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं।
शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए जिले में 68 उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कराया। इन उप स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती का टीकाकरण, बच्चों का टीकाकरण, महिलाओं की जांच समेत अन्य कार्य होते हैं। इस केंद्रों पर एएनएम की तैनाती भी है। यह केंद्र गांवों में किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं। हर माह तीन हजार रुपये केंद्र का किराया दिया जा रहा है। जबकि इन गांवों में केंद्र बनाने के लिए ग्रांम पंचायतों ने जमीन उपलब्ध करा दी है, पर शासन से धन का आवंटन न होने के चलते भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में पजराभेरी, बरडाड़, गंगौरा, देवरिया, मीरापुर, मुडे़री, भिटिया, गजौली, पिपरा प्रथम, कैथवलिया, भिदौरा पिकौरा, चंगेरा-मंगेरा, चमरसन, मजगांवा, बेलपोखरी, महदेवा, फेरूसा, शिवसरा, भगता, सरौली सहारुम, पानाराम, कटका, रसूलाबाद, कटबंध आदि गांव में केंद्र किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 68 उप स्वास्थ्य केंद्रों किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं। ग्राम पंचायतों ने जमीन उपलब्ध करा दी है, धन की कमी की वजह से भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है, शासन से धन आवंटन के लिए पत्राचार किया गया है। जैसे ही धन का आवंटन होता है भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- डॉ. मोहन झा, अपर सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें