फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झांसे में लेकर महिला सिपाही से किया विवाह, गांव जाकर दूसरी से रचाई शादी

Sun, 28 Dec 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाने पर तैनात गाजीपुर जनपद के सिपाही ने घर वालों से छिपाकर कोतवाली की महिला कांस्टेबल से शादी रचा ली। बाद में पिछले महीने गांव जाकर अन्य युवती से विवाह कर लिया। महिला सिपाही की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता महिला सिपाही ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि इससे पूर्व वह थाना बखिरा में नियुक्त थी। उस समय कांस्टेबल आशु यादव ग्राम बिजहरी थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर भी वहीं तैनात था। इस समय वह मेंहदावल में तैनात है। बखिरा थाने पर पोस्टिंग के दौरान आशु यादव ने उसको शादी का प्रस्ताव दिया। महिला सिपाही ने स्पष्ट बता दिया था कि वह अनुसूचित जाति की है और वह शादी नहीं कर सकती। आशु ने कहा कि उसे जाति से कोई परेशानी नहीं है और वह शादी करेगा। इसके बाद से वे एक-दूसरे से बात करने लगे।
बखिरा थाने पर वर्ष 2022 तैनाती के बाद से ही दोनों रिलेशन में थे। वह हमेशा आशु से अपने पापा को रिश्ते के बारे में बताकर शादी की तिथि तय करने के लिए कहती थी। वह टालते हुए कहता कि शादी व उसी से करेगा। आशु यादव ने उससे प्राइवेसी में शादी भी की है, जिसका फोटो फोन में था। आशु यादव उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसे कई बार होटल में ले गया और अक्सर उसके रूम पर भी आता था। जब वह खलीलाबाद आई तो यहां भी वह मिलने आता था। शादी की बात को लेकर कई बार उससे झगड़ा भी हुआ।
विज्ञापन

करीब 4 माह पूर्व उसके पापा को काॅल करके सब कुछ बता दिया। इसी बात पर करीब 3 महीने पूर्व दोनों में झगड़ा हो गया था। उसके बाद से वह बात करना कम कर दिया था। उसने कहा था कि उसके घर पर किसी का निधन हुआ है। ज्यादा फोन करके परेशान मत करो। उसी के कुछ समय बाद वह गोरखपुर जोन में स्पोर्ट पुलिस टीम में क्लोजिंग कराकर चली गई थी। उसको फोन करके परेशान भी नहीं किया। 24 नवंबर को उसे पता चला की आशु उससे छिपाकर शादी कर रहा है। वह गाजीपुर गई और वहां से आशु के गांव पहुंची। वहां बरात के बारे में पता करने पर जानकारी हुई कि नंदगंज रसूलपुर (गाजीपुर) शादी हो रही है। वह वहां 112 नंबर को भी साथ लेकर गई। करीब रात 10 बजे वह वहां पहुंची और फोटो दिखा कर शादी रोकने का प्रयास किया। भीड़ में उसके साथ (बराती) धक्का-मुक्की करने लगे। उसी समय उसका फोन हाथ से छूटकर नीचे गिर गया। उसने फोन ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं मिला। आशु की शादी बरातियों ने उसकी आंखों के सामने बिना किसी रीति-रिवाज के 2 मिनट में कराकर लड़की व आशु को वहां से भगा दिया। आशु यादव ने उसका मानसिक व शारीरिक दोनों प्रकार से शोषण किया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।0

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने से शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में बताया कि पिछले पांच-छह साल से उसका अपने रिश्तेदार सूरज निवासी थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी सूरज उसके साथ शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। गर्भ ठहरने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। शादी के लिए कहने पर रुपये की मांग करते हुए शादी करने से मनाकर दिया। साथ ही गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें