फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रात्रि चौपाल में लाेगों से सतर्क रहने की अपील

Sun, 28 Dec 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार देर रात ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर में सीओ अभय नाथ मिश्रा, थानाध्यक्ष रजनीश राय की देखरेख में अलाव के समक्ष चौपाल लगाई गई। ग्रामीणों से रात में सतर्कता बरतने की अपील की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों को देखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को भी कहा गया। सीओ अभय नाथ मिश्रा ने बताया कि जाड़े के इस मौसम में गांव में मारपीट व चोरी लूट की घटना न हो इसके लिए जलोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सामाजिक तत्वों व अपराधियों के संबंध में गुप्त जानकारी दें ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने पुलिस का साथ लेने का आह्वान किया। इस दौरान चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर के यादव, सिपाही अभिषेक सिंह, तबरेज आलम, ऋषभ शुक्ला, प्रधान अंकित चौधरी, शेषनाथ, रामलौट, बृजभान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें