फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झांसा देकर ले गया राजस्थान, जबरन कर ली शादी

Thu, 29 Jan 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने लालच का झांसा देकर राजस्थान ले जाने और दबाव डालकर कोर्ट मैरिज कर पत्नी की तरह रखने का आरोप लगाते हुए युवक पर केस दर्ज कराया है। युवती के पिता ने अक्तूबर में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने इसी क्षेत्र के भुलकी गांव के संजय के खिलाफ तहरीर दी। उसमें कहा है कि संजय उसे लालच देकर गुमराह करता है। उसने कहा था कि कुछ पैसा और जेवरात ले लो और मेरे साथ जहां मैं काम करता हूं, चली चलो। आरोप है कि झांसे में आकर एक अक्तूबर 2025 को दस हजार रुपये, लॉकेट और जेवरात लेकर संजय के साथ शाम धानी बाजार होते हुए गोरखपुर गई। वहां से बस पकड़ कर राजस्थान के सागवाड़ा शहर पहुंच गई।
युवती का आरोप है कि संजय ने दबाव डालकर उसके साथ 23 अक्तूबर को कोर्ट मैरिज कर ली और उसे पत्नी की तरह रखने लगा। लेकिन जब उसके जेवरात और पैसे खत्म हो गए तो उसे प्रताड़ित करता था। बताया कि 26 जनवरी को वह वहां से जान बचाकर घर आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें