फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिबख्श सिंह 27वीं बार फिर बने जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में चुने गए पदाधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
हरिबख्श सिंह 27वीं बार फिर बने जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

- एचआर इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ का हुआ चुनाव
- जिलाध्यक्ष समेत सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को एचआर इंटर कॉलेज में हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष समेत सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के चलते सभी निर्विरोध चुन लिए गए। हरिबख्श सिंह 27वीं बार लगातार जिलाध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी के रूप में माध्यमिक शिक्षक संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह और सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष रामविलास यादव की निगरानी में प्रत्याशियों से आवेदन मांगा गया। जिसमें सभी पदों पर एक-एक आवेदन आने के चलते सभी निर्विरोध चुन लिए गए। चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष के पद पर हरिबख्श सिंह, दिलीप कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, नवल किशोर त्रिपाठी, बृजेश कुमार सिंह, द्विजेन्द्र बहादुर सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। इसी तरह से जिला मंत्री के पद पर अवध नारायण मिश्र, संयुक्त मंत्री के पांच पद पर अशोक कुमार यादव, शशि प्रकाश तिवारी, रामानंद पांडेय, रघुविंद कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव चुने गए। इसी तरह से कोषाध्यक्ष के पद पर जहांगीर अंसारी, आयव्यय निरीक्षक मसल उद्दीन, सदस्य कार्यकारिणी में अनिल कुमार यादव, हरिशंकर पाठक, अब्दुल करीम, सुरेंद्र नाथ, भरत सिंह, रवि प्रकाश सिंह, चंद्रभान मौर्य, सुरेंद्र नाथ चौबे, सुधीर कुमार, राधेश्याम यादव, मनोज कुमार मिश्र, रमेश चंद्र यादव, सत्येंद्र कुमार चौधरी, संदीप कुमार मिश्र, खालिद कमाल और विशेष आमंत्रित सदस्य रविंद्र सिंह और संरक्षक के रूप में ध्रुव चंद पाठक चुने गए। मीडिया प्रभारी के रूप में अभिषेक कुमार सिंह चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें