फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रांसफाॅर्मर ब्लास्ट होने से 5 घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने छीनी शहरियों की नींद
विज्ञापन

- लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग बन रही सांसत का सबब

संवाद न्यूज एजेंसी



संतकबीरनगर। शहर के गोला बाजार में शनिवार देर शाम ट्रांसफाॅर्मर ब्लास्ट हो जाने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति 5 घंटे ठप रही। काफी मशक्कत के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने आधी रात के बाद आपूर्ति बहाल कराई। कुछ देर बाद फॉल्ट से फिर बत्ती गुल हो गई, इसके बाद ट्रिपिंग की वजह से सुबह छह बजे तक बिजली की आवाजाही लगी रही। पूरी रात लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।

बिजली निगम के तमाम दावे के बाद भी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। कभी केबल ब्लास्ट तो कभी ट्रांसफॉर्मर जल जाने से लोगों को संकट झेलना पड़ रहा है। शनिवार की शाम करीब 7 बजे गोला बाजार में ट्रांसफाॅर्मर ब्लास्ट हो गया जिससे आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर के गोला बाजार उत्तरी, गोला बाजार दक्षिणी, शास्त्रीनगर, सरदार काॅलोनी, मोतीनगर आदि इलाकों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

आधी रात तक बिजली गुल रहने से घरों में लगे इनवर्टर भी बेकार हो गए। उमस भरी गर्मी में लोग बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे। रात 12 बजे के बाद बिजली कर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराई। करीब एक घंटे बाद ही फॉल्ट के कारण फिर आपूर्ति ठप हो गई। फॉल्ट दुरुस्त होने के बाद ट्रिपिंग के कारण सुबह 6 बजे तक बिजली की आवाजाही जारी रही। सुबह छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।




बोले शहरवासी

बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल हो गई है। ट्रिपिंग की वजह से ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। ट्रांसफाॅर्मर ब्लास्ट हो जाने से पूरी रात उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा, इससे नींद भी पूरी नहीं हो पाई।
- आदर्श जायसवाल, सरदार कॉलोनी


गोला बाजार में ट्रांसफाॅर्मर ब्लास्ट हो जाने से बिजली गुल रही। इनवर्टर भी जवाब दे गए। जागते हुए रात गुजारनी पड़ी। व्यवस्था दुरुस्त करने के बिजली निगम के तमाम दावे विफल होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


- रविंद्र कुमार, गोला बाजार



गोला बाजार में लगा ट्रांसफाॅर्मर गड़बड़ी के कारण बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद ट्रांसफॉर्मर दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। शहर में केबल लगाने का काम भी चल रहा है, जल्द ही बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

- केएन शुक्ला, एसडीओ खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें