फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घोड़े पर रील बना रहे जिम ट्रेनर की गिरकर मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
रामचंद्र यादव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरौली (संतकबीरनगर)। दुधारा थाना क्षेत्र के छितरापार गांव में शनिवार को घोड़े पर रील बना रहे एक जिम ट्रेनर की गिरने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे का शिकार युवक इलाके के एक चौराहे पर जिम सेंटर चलाता था।
छितरापार निवासी रामचंद्र यादव (25) इलाके के पिपरा बोरिंग चौराहे पर जिम सेंटर चलाता था। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे वह घोड़े पर रील बना रहा था। इसी दौरान अचानक घोड़ा बिदक गया और रामचंद्र सिर के बल गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे एक स्थानीय चिकित्सक को दिखाने के बाद बस्ती लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह खबर सुनकर घर में मातम छा गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं। रामचंद्र चार बहन और दो भाई थे, जिसमें तीन बहन और एक भाई की शादी हो चुकी है। एक बहन की शादी मई में तय है। रामचंद्र की शादी अभी नहीं हुई थी। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। रामचंद्र के चाचा रामानंद चौकीदार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें