फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूूगल मैप पर दिखेंगे सभी मतदान केंद्र

Fri, 12 Aug 2016 11:35 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में अभी भले ही देर है, लेकिन प्रशासन तैयारियों में जुट गया गया। इस बार सभी बूथों को गूगल मैप पर लिंक किया जाएगा। जिससे चुनाव ड्यूटी के लिए अफसर और पर्यवेक्षक मैप के सहारे बूथों तक आसानी से पहुंच जाएं। 
विज्ञापन


दरअसल, जिले में पहले 12.62 लाख मतदाता थे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची की पुनरीक्षण प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत नए वोटर जोड़े जा रहे हैं और मृत और या दो बार दर्ज नामों को हटाया जा रहा है। इस कार्य के लिए 1386 बीएलओ, 116 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। एसडीएम की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार अन्य पांच सदस्यीय टीम लगाई गई है। ऐसे मतदान केंद्रों की खोज हो रही है, जहां किसी जाति विशेष की बहुलता है और वहां यदि किसी दूसरे जाति के कम संख्या में लोग रहते हैं। दबंग और हिस्ट्रीशीटरों को चिह्नित किया जा रहा है। जहां जरूरत होगी वहां डीएम-एसपी भी जाएंगे। लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। पुलिस भी गश्त करेगी, ताकि लोगों भयमुक्त मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा और जिले का मतदान प्रतिशत बढ़े। 

डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग का निर्देश है कि सभी बूथों को गूगल मैप पर लिंक कर दिया जाए। जिससे कोई भी अफसर या कर्मचारी बिना किसी से रास्ता पूछे मैप के सहारे जिस पर बूथ पर जाना चाहे, वहां आसानी से पहुंच जाए। इसके लिए लखनऊ में एनआईसी और ई-डिस्ट्रिक के दो कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। जिले में अब तक करीब 69 हजार फर्जी वोटरों का नाम सूची से काटा जा चुका है। यह ऐसे वोटर है जिनकी मृत्यु हो चुकी है या फिर गलत तरीके से सूची में नाम शामिल है। संभावना है कि अभी एक लाख और ऐसे फर्जी वोटर है, जिन्हें चिह्नित कर सूची से हटाने की दिशा में काम चल रहा है।
विज्ञापन


मतदान केंद्र पर रोशनी की व्यवस्था देखी जा रही है। कुछ ऐसे जगह थे, जहां पर रोशनी का इंतजाम नहीं था,वहां पोल खड़ा करवा दिया गया है। पानी के लिए हैंड पंप, शौचालय और जर्जर मार्ग है तो उसे दुरुस्त कराया जा रहा है। जिले में कोई गलत वोटर का नाम सूची में न रह जाए और चुनाव में सभी लोग निर्भीक होकर मतदान करें, इसके लिए प्रशासन अभी से व्यवस्थित तरीके से इंतजाम कर   रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें