फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टाइम एंड मोशन में बंधे गुरुजी, बच्चों को 240 दिन पढ़ाना अनिवार्य

Mon, 22 Sep 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों के गुरुजी को टाइम एंड मोशन स्टडी के नियम से बांधा गया है। वे बच्चों को 240 दिन पढ़ाएंगे। क्लास का समय भी 40 मिनट तक होगा। यह विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने पर जोर देने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने पर जोर दिया जा रहा है। 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्यालय खुलेंगे। शिक्षक को अपने कालांश में सकारात्मक वातावरण तैयार करना होगा। पढ़ाए गए पाठ का रिवीजन भी कराना होगा ताकि बच्चे का सही तरह से अभ्यास हो सके। शिक्षक डायरी, संदर्शिका, कार्य पुस्तिका, प्रिंट रिच सामग्री, बिग बुक्स, टीएलएम, गणित किट, विज्ञान किट, तालिका आदि का उपयोग कर शिक्षण कार्य कराना होगा। बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ानी होगी।
विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर भी शिक्षकों को ध्यान देना होगा। बच्चे की उपस्थिति 80 प्रतिशत या उससे अधिक करानी होगी। दैनिक व मासिक कार्य विभाजन बनाकर कोर्स को पूरा कराना होगा। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों के लिए टाइम एंड मोशन स्टडी व्यवस्था लागू की गई है। इसका पालन कराने का निर्देश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें