पौली के बछइपुर विद्यालय में बच्चों द्वारा दुर्गा पूजा का नाटक प्रस्तुत किया गया-स्रोत विद्यालय
रोसयाबाजार। शिक्षा क्षेत्र पौली के प्राथमिक विद्यालय बछईपुर में नुक्कड़ नाटक और गतिविधि का आयोजन किया गया। उक्त गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने समाज में फैली बुराई को नष्ट करने का प्रण लेने का संदेश प्रसारित किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि शासन की तरफ से 21 से 30 सितंबर तक मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें दिवसवार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इसी के अंतर्गत ग्राम सभा के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें सिमरन, इकरा, अनन्या, शीला, अमित, आदित्य सहित विभिन्न छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ऋषि शंकर, देवीचरन, रमेश, अविनाश, प्रेमा, माधुरी, पुष्पा आदि मौजूद रहे।