फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गुरु पुष्य नक्षत्र कल... खरीदारी के लिए बाजारों में दिखी रौनक

Tue, 22 Oct 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। 24 अक्तूबर को गुरु पुष्य नक्षत्र के चलते शहर में खासा उत्साह है। इस दिन हर तरह की खरीदारी से लेकर निवेश के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में ज्वेलरी, वाहन, चांदी के सिक्के और फर्नीचर की खरीदारी होती है। इसे देखते हुए बाजार सज गए हैं। व्यापारियों ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य सुजीत ने बताया कि गुरु पुण्य नक्षत्र में वाहन, सोने-चांदी के जेवर आदि की खरीदारी शुभ होती है। शास्त्र के मुताबिक, पुष्य नक्षत्र 27 नक्षत्रों में श्रेष्ठ है। ऊर्जा शक्ति प्रदान करने वाला यह नक्षत्र सौभाग्य, समृद्धि और सुख के साथ पोषण वाला होता है। इसे तिष्य नक्षत्र के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ शुभ है।
बताया कि इस नक्षत्र में होने वाले सभी कार्य शुभ माने जाते हैं। बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। क्रय-विक्रय के लिहाज से इस नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। विशेष महत्व को देखते हुए जिले के व्यापारियों ने विशेष तैयारी कर ली है। ज्वेलरी से लेकर ऑटोमोबाइल, कपड़ा आदि के बाजार सजकर तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें