फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी टीम ने कारोबारी दिक्कतों का समाधान सुझाया

Sun, 04 Feb 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा। रविवार को दोपहर में कस्बे के कारोबारियों को जीएसटी की जानकारी से अपडेट किया गया। लखनऊ से पहुंची जीएसटी की टीम ने व्यापारियों को रिटर्न दाखिल करने, टैक्स स्लैब, ई-वे बिल में आ रही दिक्कतों का समाधान सुझाया।
विज्ञापन


 जीएसटी टीम के ऋषि कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जीएसटी व्यापारियों के लिए काम करने का एक नया व सुगम सिस्टम सरकार लाई है। यह बेहद आसान है। व्यापारी कंप्यूटर की जानकारी रखता है तो घर बैठे ही कारोबारी जीएसटी संबंधी सभी ट्रांसक्शन आसानी से कर सकता है।

सरकार का मकसद है कि व्यापारी बिचौलियों के चक्कर में पड़ने के बजाए ईमानदारी से टैक्स जमा करके कारोबार करे। उसे किसी भी दफ्तर का चक्कर नही लगाना होगा। अंकित गुप्ता ने व्यापारियों को जीएसटी के बारे में बताया कि इसकी फाइलिंग प्रक्रिया बेहद आसान है।
विज्ञापन


कारोबारी को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बेहिचक कार्यालय आकर अपनी दिक्कतों को दूर कर सकता है। ई-वे बिल से टैक्स की चोरी रुकेगी व ट्रांसपोर्टेशन में चुंगियों पर वाहन नही रुकने से समय की बचत होगी। इस मौके पर प्रियम शुक्ला, शीतल, अनिल मद्देशिया, अरुण वर्नवाल, विनोद मद्देशिया, रामरक्षा समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें