फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाहन चालक के डैश बोर्ड पर परिजनों का लगेगा ग्रुप फोटो

Tue, 16 Apr 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने हादसे को रोकने की पहल की
विज्ञापन

परिवार का ख्याल रखकर नियंत्रित गति से वाहन चलाएंगे चालक
दिवाकर शुक्ल
संतकबीरनगर। परिवहन विभाग ने सड़क हादसे को राेकने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। सार्वजनिक वाहनों की ड्राइविंग सीट के सामने डैश बोर्ड पर चालक अब परिवार का ग्रुप फोटो लगाएंगे। इससे परिवार का ख्याल रखकर वाहन को नियंत्रित गति में चलाकर हादसा कम करने का काम करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि परिवहन विभाग के इस पहल से हादसों में कमी आएगी।
आंकड़ोें पर नजर डालें तो साल दर साल सड़क हादसों में घायल व मरनेवालों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। जिस पर प्रयास व प्रशासनिक जागरूकता के बाद भी कमी नही आ रही है। जनपद में वर्ष 2021 में 218 हादसे दर्ज हुए। इनमें 132 लोगों की मौत हो गई और 156 लोग घायल हुए। इसी तरह वर्ष 2022 में हुए 277 मार्ग दुर्घटना में 155 लोगों की मौत और 169 लोग हादसे में घायल हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा वर्ष 2023 में हादसे का आंकड़ा 323 पहुंच गया। इनमें 189 लोगों की मौत हुई जबकि 193 घायल होकर अस्पताल पहुंचे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन माह में 56 सड़क हादसे में 36 लोगों की असमय मौत और 24 घायल हुए। परिवहन विभाग के लिए यह गंभीर विषय बनता जा रहा है। मार्ग दुर्घटना में कमी लाने के लिए परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने सभी सार्वजनिक वाहनों के चालकों को सीट के सामने डैश बोर्ड पर परिवार का ग्रुप फोटो लगाने के निर्देश दिए हैं। जिले से इसके लिए जल्द ही अभियान चलाकर चालकों के परिवार का फोटो चस्पा कराया जाएगा। ऐसा न करने वाले चालकों पर कार्रवाई भी हो सकती है। संवाद
विज्ञापन


इतने वाहनों का पंजीकरण
कुल वाहन 285506
कॉमर्शियल वाहन 11288
स्कूली वाहन 638
निजी बस 209
ऑटो 2882
अनुबंधित बस 02
बोलेरो 4929
टैंकर 60
ट्रक 761
ई-रिक्शा 2749
दो पहिया व अन्य वाहन 274218

परिवहन आयुक्त का सभी सार्वजनिक वाहनों में चालकों के परिवार का ग्रुप फोटो उनके सीट के सामने लगाए जाने का आदेश मिला है। जल्द ही जिले में इसके लिए अभियान शुरू किया जाएगा। चालक परिवार के साथ-साथ दूसरे लोगों का भी ध्यान रखेंगे। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी।
- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ

15जेएनडी23: जिला प्रशिक्षण केंद्र पर मिटिंग में भाग लेते निजी अस्पताल संचालक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें