फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुल्हन के गहने लेकर जा रहे दूल्हे के चचेरे भाई की हादसे में मौत

विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज के पास हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़े।
विज्ञापन
गोरखपुर/संंतकबीरनगर। कैंट क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास शादी के डाल का गहना लेकर जा रही कार बृहस्पतिवार भोर में तीन बजे ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दूल्हे के बड़े पापा के लड़के संतकबीरनगर जिले के मेहंदावल थानाक्षेत्र के सांडेकला गांव निवासी उमेश यादव (30) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं हादसे में गांव के ही आनंद गुप्ता (27) और नितेश यादव (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। उमेश यादव मुंबई में एक कंपनी की गाड़ी चलाते थे। चाचा के लड़के की शादी में वह घर आए थे।
जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल कस्बे के सांडेकला गांव निवासी अंकित यादव की बुधवार को शादी थी। अंकित यादव मऊ के दक्षिण टोला थाना में कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। घायल आनंद गुप्ता के भाई विनय गुप्ता ने बताया कि बुधवार शाम गांव से बरात चौरीचौरा के लिए निकली थी। वहां पहुंचने के बाद द्वारपूजा के बाद अन्य कार्यक्रम चल रहा था। तभी पता चला कि डाल के गहने तो घर पर ही छूट गए हैं।
विज्ञापन

दूल्हे वाली कार लेकर चचेरे भाई उमेश यादव, नितेश और आनंद के साथ मेंहदावल स्थित गांव आए। गहने लेकर वह वापस चौरीचौरा जा रहे थे। इंजीनियरिंग कॉलेज के पास ब्रेकर पर अचानक कार उछल गई और डिवाइडर से टकरा गई। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। जिससे कार में बैठे लोग अंदर ही फंस गए। आस-पास के लोग बचाने के लिए दौड़कर आए।
दरवाजा तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला। तब तक उमेश यादव की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्स पहुंचाया। साथ ही कार में रखे गहने कब्जे में ले लिया। पुलिस दूल्हे के पास कॉल करके हादसे की सूचना दी। इसके बाद जल्दी-जल्दी शादी संपन्न कराकर दूल्हा भी परिजन के साथ घटना स्थल पर पहुंचा। तब पुलिस ने कार में रखे गहने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें