मोहल्ला अंजान शहीद में पूर्व सभासद राजेंद्र प्रसाद गुप्ता पुत्र बांकेलाल खपरैल के मकान में किराने की दुकान चलाते है। सोमवार की रात मकान के बगल में स्थित मदरसे की छत के सहारे अज्ञात चोर उनकी खपरैल की छत को तोड़कर दुकान में घुस गए।
चोर दुकान में रखा तीन हजार रुपये नगद व हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने बताया इस मकान के अलावा दूसरा मकान रानी बाजार मोहल्ले में है।सोमवार की शाम को दुकान बंद कर दूसरे वाले मकान पर चले गए थे। मंगलवार की सुबह छह बजे दुकान की साफ सफाई करने के लिए ताला खोले तो अंदर का सारा सामान इधर- उधर बिखरा मिला।
आगे बताया कि लाकर में रखा तीस हजार नगदी गायब था।उसके बाद सामानों की खोजबीन करने के लिए दूसरे तल पर गए, जहां ऊपर की खपरैल भी टूटी मिली।
इस घटना की सूचना पुलिस को दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी मोहम्मद असलम खान ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।