फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शॉर्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Wed, 10 Jul 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरौली। दुधारा चौराहा पर स्थित किराना की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने से दुकान में रखा सामान और सभी कागजात जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग को काबू में किया।

गांव जातेडिहा दुबौलिया निवासी सगीर अहमद पुत्र शफीक अहमद दुधारा चौराहे पर किराना की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वह सोमवार की रात लगभग नौ बजे दुकान बंद करके घर चले गए। रात में 11:45 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में रखा बैंक पासबुक, दुकान के बिल के कागजात, दुकान का लाइसेंस और सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें