बेलहर क्षेत्र के रुधौली-बखिरा मार्ग पर पिपरी टोला गांव के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के रुधौली-बखिरा मार्ग पर जंगल बेलहर के राजस्व गांव पिपरी टोला के पास वाहन ने वृद्ध महिला को ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने महिला को सीएचसी मेंहदावल भिजवाया, जहां डाॅक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार को जंगल बेलहर के राजस्व गांव पिपरी टोला निवासी तीजा (55) पत्नी मलाक घर से सड़क पार कर रही थी। उसी समय दुर्गजोत की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेलहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।