फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में बनेगा ग्रीन बेल्ट, लगाए जाएंगे नीम के पेड़

Thu, 30 May 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में लोगों को भविष्य में गर्मी से निजात दिलाने के लिए अब हरियाली लाई जाएगी। इसके लिए पटरियों को ग्रीन बेल्ट में शामिल किया जाएगा और वहां पर पौधरोपण होगा। इसके साथ ही ट्री गार्ड भी लगाया जाएगा। इसमें लगने वाले पौधे नीम के होंगे। इससे शहर में हरियाली आएगी और लोगों को बैठने के लिए छांव भी मिलेगा। इसके साथ डिवाइडर पर भी पौधे लगाए जाएंगे। तैयारी शुरू भी हो गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने गर्मी को देखते हुए शहर में पौधरोपण की योजना तैयार की है। इसके तहत मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक और वहां से मुखलिसपुर तिराहे तक जहां की आवश्यकतानुसार सड़क के दोनों पटरियों पर जमीन है वहां पर पौधे लगाएगा। मुखलिसपुर तिराहे से लेकर मोती चौक तक पौधरोपण होगा। यह पौधे नीम के होंगे। इसके साथ ही शहर के डिवाइडर पर भी गमले में पौधे लगाए जाएंगे ताकि हर तरफ हरियाली दिख सके। इसके साथ ही पौधे लगाने के बाद उसकी रक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाया जाएगा। नीम के पौधे छायादार होते हैं और गर्मी को रोकते है। नगर पालिका इसके लिए करीब 500 पौधे वन विभाग से मांगेगी। अगर पौधे नहीं मिलते है तो उसकी खरीदारी भी करेगी। इसके साथ ही लोगों से भी पौधे की रखवाली की अपील करेगी। शहर के धर्मेंद्र कुमार, राजन कुमार आदि ने बताया कि यह पहल सराहनीय है।

मोती चौराहा से एचआरपीजी कॉलेज तक लगे है पेड़
शहर के मोती चौराहे से लेकर एचआरपीजी कॉलेज तक सड़क की दोनों पटरियों पर 10 साल पहले पौधे लगाए गए थे जो अब बड़े हो गए। यह पूरी तरह से छाया दे रहे हैं। यहां पर लोग बैठकर धूप से बचाव भी करते हैंं। नगर पालिका अब यह अभियान शहर में शुरू करेगी।
विज्ञापन


शहर में हरियाली लाने के लिए दोनों पटरियों पर पौधे लगाए जाएंगे। यह कार्य जून माह से शुरू करा दिया जाएगा, ताकि यह पौधे बड़े होंगे और छायादार होंगे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पौधे की रखवाली भी नगर पालिका करेगी।
विज्ञापन

जगत जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें