संतकबीरनगर। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त खरीफ बीजों की उपलब्धता के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने जनपद के खलीलाबाद समेत अन्य तहसीलों में 33 बीज बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान 24 बीज के नमूने लिए। टीम ने सात विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने नेतृत्व में खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा में बीज बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की गई। मेंहदावल में जिला कृषि अधिकारी ने अभिमन्यु बीज भंडार सांथा से चार नमूना धान बीज का लिया। चौधरी ट्रेडर नारायणपुर के अभिलेख अपूर्ण होने पर कारण बताओ नोटिस दिया और तीन नमूना धान, बीज का लिया गया। अफताब खाद बीज भंडार नंदौर, शक्ति खाद बीज भंडार डडिया चौराहा, मौर्या ट्रेडर डडिया चौराहा, मौर्या बीज भंडार डडिया चौराहा, राज कृषि बीज भंडार मेंहदावल, न्यू भारत बीज भंडार मेंहदावल, किसान बीज भंडार एंड किसान पेस्टिसाइड मेंहदावल के यहां जांच करते हुए धान बीज का नमूना लिया। टीम ने जनता बीज भंडार एवं न्यू जनता बीज भंडार मेंहदावल की जांच में अभिलेख नहीं मिला। इस पर कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया। नेशनल बीज भंडार मेंहदावल ने उपलब्ध बीज का पक्का बिल नहीं प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद बीज बिक्री प्रतिबंधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। धनघटा क्षेत्र में डॉ. राकेश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक, डॉ. बृजेश कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी की टीम ने 14 बिक्री केंद्रों पर छापा डालते हुए धान के छह नमूने लिए गए।
खलीलाबाद क्षेत्र में कृषि रक्षा अधिकारी शशांक ने मौर्या बीज भंडार बभनी, चौधरी खाद बीज भंडार मुंडेरी चौराहा, एग्री जंक्शन अब्बास गंज सहित आठ दुकानों की जांच करते हुए धान बीज के छह नमूने लिए। इस प्रकार कुल 33 बीज बिक्री केंद्रों पर छापा की कार्रवाई करते हुए 24 बीज के नमूने लिए गए। सात विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए छापे की कार्रवाई नियमित रूप से चलती रहेगी। बीज विक्रेताओं को सचेत किया गया कि कृषि विभाग उत्तर प्रदेश से अनुमति प्राप्त बीज कंपनी एवं प्रजाति के बीजों का ही वितरण किसानों में करें और किसानों को बीज खरीद की रसीद दें।
-पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी