फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रकों की टक्कर से हाईवे पर गिरीं गिट्टियां, लगा जाम

Sun, 14 Dec 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ट्रकों के टकराने के बाद हाईवे से ​गिट्टी उठवाकर यातायात को किया गया बहाल । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेदुला के पास ओवरटेकिंग के चक्कर में दो ट्रक आपस में टकरा गए। गिट्टियां सड़क पर बिखर बिखर गईं। इससे हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस व यातायात टीम ने काफी मशक्कत कर जाम हटवाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ की तरफ से दो ट्रक आ रहे थे। महोबा के कबरई से गिट्टी लेकर आ रहे ट्रक पर गिट्टी और दूसरे ट्रक पर मसूर की दाल लदी थी। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नेदुला हाईवे पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे ओवरटेकिंग के चक्कर में मसूर की दाल लदे ट्रक ने गिट्टी लदी ट्रक को टक्कर मार दी। ट्रक का ढाला खुल गया और हाईवे पर गिट्टियां बिखर गईं। इससे हाईवे पर जाम लग गया।
इसकी जानकारी क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और यातायात के सिपाहियों को बुलाया। नेदुला बाईपास पर आ रहे वाहनों की व्यवस्था उन्होंने खुद संभाली। साथ ही अन्य अधिकारियों को मौके पर लगाया। इस दौरान तकरीबन एक घंटे तक हाईवे जाम रहा और शाम तीन बजे तक आवागमन बहाल हो सका। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना के बाद त्वरित जाम को हटवाया गया तथा यातायात को बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें