फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टंटबाजी करने वाले 188 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई

Sun, 14 Dec 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सड़क सुरक्षा नियमों को प्रभावी बनाने के लिए यातायात व थानों की पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान स्टंटबाजी करने एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले 188 दो पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इसके साथ ही कार से काली फिल्म उतरवाई। सीओ यातायात प्रियम राज शेखर पांडेय ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना था, बल्कि आमजन में यातायात नियमों एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करना है। पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े तथा महिलाएं सुरक्षित वातावरण में स्वतंत्र रूप से अपने कार्य कर सकें। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराना एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें