मगहर कबीर चौरा परिसर का निरीक्षण करते सदर एसडीएम।
- फोटो : KHALILABAD
एसडीएम सदर ने हेलीपैड और कबीर चौरा परिसर का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। 21 अगस्त को गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहीं राज्यपाल आनंद बेन पटेल के सद्गुरुकबीर की निर्वाण स्थली मगहर स्थित कबीर चौरा भी आने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को सदर एसडीएम एसपी सिंह ने कबीरचौरा परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां बने हेलीपैड की स्थिति का भी अवलोकन किया।
परिसर में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में कार्यदाई संस्था वाप्कोस के प्रोजेक्ट मैनेजर सन्तोष राना को कार्य में तेजी लाने और आवश्यक जगहों पर बैरिकेडिंग लगाने समेत आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, डॉ. हरिशरण शास्त्री, सौरभ कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
नगर पंचायत की चेयरमैन संगीता वर्मा ने बताया कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के संभावित कबीर दर्शन को लेकर नगर पंचायत कबीर चौरा परिसर के साथ साथ नगर की साफ सफाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि नगर को स्वच्छ रखें।