फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन के दिन करंट लगने से सगे भाई-बहन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 15 Aug 2019 07:52 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

धनघटा थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव में गुरुवार को रक्षाबंधन के दिन दोपहर में करंट लगने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


राम नवल का 14 वर्षीय पुत्र सत्यम गुरुवार को विद्यालय से झंडारोहण कार्यक्रम में भाग लेकर दोपहर में घर पहुंचा। वह भोजन करने से पहले हैंडपम्प पर लगे टुल्लू पंप को चालू करके हाथ पैर धोने लगा। उसी समय टुल्लू पंप में करंट प्रवाहित होने लगा। करंट लगने से सत्यम वहीं गिरकर तड़पने लगा।

सत्यम को तड़पता देख उसकी बहन 20 वर्षीया शिल्पा दौड़कर उठाने पहुंची और खुद भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को लेकर परिजन सीएचसी मलौली पहुंचे जहां डॉक्टर ने दोनों के मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर धनघटा पुलिस भी पहुंची और शवों का पंचनामा करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें