फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने एसआई गौरी शुक्ला को किया सम्मानित

विज्ञापन
लखनउ में महिला एसआई गौरी शुक्ला को सम्मानित करते हुए।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
राज्यपाल ने एसआई गौरी शुक्ला को किया सम्मानित
विज्ञापन

मिशन शक्ति में बेहतर कार्य करने के लिए मिला सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शनिवार को लखनऊ में आयोजित शक्ति मिशन कार्यक्रम में राज्यपाल की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एसआई गौरी शुक्ला को सम्मानित किया गया। इनके जरिए किए गए कार्यों की सराहना के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

नारी सशक्तीकरण, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज दो में रिपोर्टिंग चौकी धनघटा की प्रभारी गौरी शुक्ला ने स्कूल, कॉलेज, चौराहे और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंच कर महिलाओं को जागरूक किया। चौकी पर पहुंचने वाले महिला संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई की। कई टूटते परिवारों को फिर से जोड़ने में अपना अहम योगदान दिया। मजनुओं के लिए चलाए गए अभियान में बेहतर कार्य किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जरिए एसआई गौरी शुक्ला को उत्कृष्ट आचरण/नेतृत्व/प्रदर्शन से महिला सम्मान बढ़ाने के लिए प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन्हें सम्मान मिलने पर एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एएसपी संतोष सिंह, सीओ राम प्रकाश, सीओ अंशुमान मिश्र, सीओ अंबरीष भदौरिया, एसओ धनघटा अनिल कुमार दूबे, एसओ महुली रणविजय सिंह, कोतवाल अनिल कुमार आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें