फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोने-चांदी के बढ़ गए दाम, खरीदारों के बजट पर पड़ रहा असर

विज्ञापन
खलीलाबाद की एक दुकान में जेवर की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर/सेमरियावां। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का असर क्षेत्र के सर्राफा बाजार पर दिखाई देने लगा है। बढ़े भाव के कारण आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों को अब पहले की तुलना में अधिक रकम खर्च करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

भविष्य में खासकर शादी-विवाह की तैयारी कर रहे परिवारों के सामने बजट को लेकर परेशानी बढ़ गई है। ग्राहक दुकानों पर पहुंचकर पहले भाव की जानकारी ले रहे हैं, इसके बाद अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
खलीलाबाद, धनघटा, मेंहदावल, सेमरियावां, बाघनगर, उसराशहीद, सेहुड़ा, दानोकुइयां, दुधारा, चिउटना, सालेहपुर, टेमारहमत, लौहरौली, करही समेत क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर सोने-चांदी की दुकानें सजी हुई हैं। इन बाजारों में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के गांवों से भी लोग आभूषण खरीदने और पुराने जेवर बदलवाने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि बढ़े दामों के चलते कई ग्राहक अपनी खरीदारी टाल भी रहे हैं।
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि सोने के दाम बढ़ने से हल्के वजन के आभूषणों की मांग बढ़ी है। ग्राहक भारी जेवर के बजाय कम वजन वाले हार, अंगूठी, कान के बुंदे, चेन और अन्य आभूषण पसंद कर रहे हैं। वहीं चांदी के दाम में बढ़ोतरी का असर पायल, सिक्के और अन्य चांदी के सामान की खरीदारी पर भी पड़ा है।
दुकानदार मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संतोष सोनी, मनोज सोनी और अदील अहमद ने बताया कि सोने-चांदी के भाव में तेजी से ग्राहकों का बजट प्रभावित हुआ है। पहले जिन ग्राहकों का बजट तय रकम में आसानी से पूरा हो जाता था, अब उसी बजट में कम वजन के आभूषण खरीदने पड़ रहे हैं। ग्राहकों को सोने की कीमत के साथ ही मेकिंग चार्ज और अन्य खर्च भी जोड़ना पड़ता है, जिससे अंतिम कीमत और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें