फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूक हों महिलाएं, पुलिस की लें मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर क्राइम पोर्टल के बारे में भी बताया गया।
महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए अन्याय के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
कोतवाली खलीलाबाद की टीम ने डीघा बाईपास और मेंहदावल बाईपास, महिला थाना पुलिस ने कांशीराम आवास कॉलोनी, महुली पुलिस ने अजाव, मेंहदावल पुलिस ने सीयर और चौक बाजार, बखिरा पुलिस ने सई लंगड़ी तथा बेलहरकला पुलिस ने पजरा भीरी में महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं को पंफलेट वितरित कर जागरूक किया।
विज्ञापन

महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं और ग्रामीणों से संवाद किया। पुलिस ने उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया। महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें