फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका,घरवाले माने

Tue, 01 Mar 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। रिश्ते जमीं पर नहीं आसमां में बनते हैं। मंगलवार को कुछ यही कहावत क्षेत्र में चरित्रार्थ हुई। प्रेम दीवानों को अलग करने की चाहत में घर वालों ने दोनाें का मिलना बंद कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को प्रेमिका किसी तरह प्रेमी के घर पहुंच गई। उसे तलाशते हुए घरवाले भी पहुंच गए। लड़के के गांव के लोगों के समझाने पर दोनों पक्ष रजामंद हो गए। मंगलवार को एक मंदिर में दोनो का विवाह हो गया।

बूंदीपार गांव के एक युवक का नेवास गांव की एक लड़की से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों से छिपकर दोनों अक्सर मिलते थेे। काफी दिनों तक चले इस प्रसंग की भनक लड़की के घर वालों को हुई तो पिता ने लड़की को डांटा फटकारा।
विज्ञापन


लड़की के घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही अन्यत्र बेटी की शादी के लिए प्रयास भी शुरू कर दिया, किंतु बेटी को यह मंजूर नहीं था। इस प्रतिबंध के बाद भी युवक अक्सर मिलने लड़की के गांव जाता रहता था। दोनों छिपकर आपस में मिलते थे।

युगल के बीच प्यार का जुनून इस कदर चढ़ा कि लड़की सोमवार को परिजनों को बिना बताए ही लड़के के घर आ धमकी।इस घटना से लड़के के परिजन सकते में आ गए।

खोजते-खोजते लड़की के परिजन भी वहां आ पहुंचे। ग्रामीणों के काफी समझाने पर लड़की के परिजन दोनों की शादी मंदिर से करने पर रजामंद हो गए। मंगलवार को बखिरा स्थित एक मंदिर में पंडित द्वारा विधि विधान से विवाह करवाया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें