स्वाट टीम प्रभारी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी सोमवार को सहयोगी सिपाही राजजमंगल सिंह, महेंद्र यादव, देवनरायन, अजय जायसवल, पवन मद्धेशिया के साथ मेंहदावल बाईपास मौजूद थे।
उसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक डीघा स्थित प्राइमरी स्कूल के पास काफी देर से मौजूद है। युवक संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। स्वाट टीम प्रभारी ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए घेरेबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा।
तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस मिला। स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में युवक की पहचान अमरजीत पासवान निवासी कुरसा थाना हरपुर बुदहट जिला गोरखपुर के रुप में हुई।
आगे बताया कि आरोपी अमरजीत के खिलाफ कोतवाली में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कराया।