घायल अन्नू पत्नी राम अधारे निवासी नासिरगंज, दिलीप कुमार पुत्र राजकुमार, कन्हैया (5), आयुष पुत्र राम अधारे (2), गीता पत्नी रामजतन (45), कैलाश गुप्ता पुत्र अलगू (70), बाबूराम पुत्र झिनकान गुप्ता (52), सोनी पत्नी राम अधारे (30) निवासी भवानीगाड़ा को अस्पताल में भर्ती करके उपचार शुरू किया।
सीएमएस डॉक्टर ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हैं। आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट राकेश कुमार ने बताया कि मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवा दिया गया है।
घटना की सूचना पर डीएम दिव्या मित्तल एसपी सोनम कुमार और एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंच गए। डीएम ने घायलों का हालचाल जाना और गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाने के लिए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।