कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि मीरगंज निवासी महेश अग्रहरि भुवरिया चौराहे पर मकान बनवा कर परिवार समेत रहते हैं। मंगलवार को उनकी 18 वर्षीय बेटी रूबी अग्रहरि ने कमरे में पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज की एक युवती ने मंगलवार को फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि मीरगंज निवासी महेश अग्रहरि भुवरिया चौराहे पर मकान बनवा कर परिवार समेत रहते हैं। मंगलवार को उनकी 18 वर्षीय बेटी रूबी अग्रहरि ने कमरे में पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पीड़ित परिजनों ने पूछताछ में बताया कि रूबी मानसिक रूप से कमजोर थी। उसकी दवा चल रही थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।