फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.51 लाख बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के सभागार में बैठक को संबोधित करते सीएमओ। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
2.51 लाख बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन

एक ही बार इस्तेमाल होने वाली चम्मच से पिलाई जाए दवा : सीएमओ
संतकबीरनगर। बाल स्वास्थ्य पोषण माह विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम के तहत सीएमओ कार्यालय के सभागार में मंगलवार को समन्वय समिति की बैठक हुई। सीएमओ डॉ. अनिरूद्घ सिंह ने कहा कि विटामिन ए की खुराक एक ही बार इस्तेमाल होने वाली चम्मच से पिलाई जाए। जिले में 2.51 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी।
सीएमओ ने कहा कि विटामिन ए घुलनशील विटामिन है। यह बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कोरोना से बचाव के लिए भी लाभकारी है। जिले में तीन अगस्त से विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें नौ माह से पांच वर्ष तक के 2.51 लाख बच्चों को विटामिन ए की दवा दी जाएगी। हर बच्चे को विटामिन ए की नौ खुराक देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के तहत विटामिन ए की दवा दी जाएगी। आशा कार्यकर्ताओं को इस बात का ध्यान देना होगा एक समय में 10 से अधिक बच्चे एकत्र न हों। इस दौरान अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा, डीपीओ विजयश्री, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनीत श्रीवास्तव, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरपी मौर्या, सीडीपीओ राधा कृष्ण त्रिपाठी, गरिमा पांडेय, अनुज, वीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
विटामिन ए से होता है यह लाभ
जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय ने बताया कि विटामिन ए से बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है। रतौंधी व कुपोषण से बचाव होता है। मानसिक दिव्यांगता में कमी आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें