फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डिमांड भेजकर समय से पूरा कराएं काम

Tue, 24 Feb 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के परिसर में 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने तीसरी किस्त की डिमांड करने और निर्माण कार्य में प्रगति लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एस्टीमेट को देखा, कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। सभी कमरों का निरीक्षण भी किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि 1997.24 लाख रुपये की लागत से 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण कार्य हो रहा है।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि तीसरी किस्त की धनराशि अभी नहीं मिली है। डीएम ने डिमांड करने और निर्माण कार्य में प्रगति लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें