जेडी बस्ती से मिलता माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल-स्रोत शिक्षक संघ
संतकबीरनगर। शिक्षक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को बस्ती में संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंद कर पांडेय से मिला। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि संस्कृत विद्यालयों के सेवानिवृत शिक्षकों के जीपीएफ का तुरंत भुगतान कराया जाए।
उन्होंने कहा कि आकांक्षी जनपद के शिक्षकों को भी स्थानांतरण की सुविधा प्रदान की जाए। तीनों जनपदों के एनपीएस, जीपीएफ की समस्याओं का समाधान किया जाए। नेशनल वेतन वृद्धि के लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। संतकबीरनगर जिला अध्यक्ष महेश राम ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को रात्रि में संचालित करने व जिला समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के द्वारा विद्यालय के निरीक्षण करने पर आपत्ति उठाई। संवाद