फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के किनारे झाड़ियों की सफाई कराएं : एडीएम

Fri, 31 Oct 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़कों की मरम्मत समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एडीएम ने एनएचएआई मार्ग के किनारे झाड़ियों की साफ-सफाई, पटरी मरम्मत, नाली मरम्मत, अवैध कट्स आदि के संबंध में सड़क सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की। मार्ग के किनारों पर झाड़ियों के साफ सफाई के संबंध में एनएचएआई के प्रतिनिधि को निर्देशित किया। एडीएम ने कहाकि एनएचएआई मार्ग पर दुर्घटना आदि की स्थिति में एंबुलेंस एवं क्रेन को हर समय उपलब्ध रखा जाए। उन्होंने कहाकि सड़कों पर गलत साइड एवं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का नियमित तौर पर जांच कर चालान किया जाए तथा चालान किए गए वाहनों की संख्या को भी दर्शाया जाए।
उन्होंने परिवहन एवं संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अभियान चलाकर माल वाहक गाड़ियों के पीछे विशेष तौर पर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रिफलेक्टर रेडियम पट्टी लगाया जाए। एडीएम ने कहाकि शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था हेतु ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था कराई जाए। इसके साथ ही संकेतक भी लगा दिए जाए।
विज्ञापन

बैठक में सीओ धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ मेंहदावल सर्वदमन सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके पांडेय, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, तहसीलदार धनघटा राम जी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विमल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें