पौली के कुड़वा में आयोजित एपीयल क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काट कर शुभारंभ करते अतिथि।
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के कुड़वा में चल रहे एपीएल सीजन वन क्रिकेट प्रतियोगिता वीर अब्दुल हमीद खेल मैदान में हुई। इसमें पहला मैच गौवापार और परसा के बीच खेला गया। जिसमें गौवापार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 103 रन बनाकर परसा को लक्ष्य दिया। इसके जवाब में उतरी परसा की टीम सात ओवर में 58 बनाकर आल आउट हो गयी। गौवापार टीम की तरफ से ध्रुप सिंह ने 54 रन की नाबाद पारी खेली।
दूसरा मैच मठिया और हरिवंशपुर के बीच खेला गया, जिसमें मठिया की टीम ने मैच को नौ विकेट से जीत लिया। तीसरा मैच कुड़वा और कुसौरी के बीच खेला गया, जिसे कुड़वा ने पांच विकेट से जीत हासिल किया। चौथा मैच कोमरवा और छितही के बीच खेला गया, जिसे छितही की टीम ने लास्ट ओवर में मैच अपने नाम कर लिया।
इस दौरान समाज सेवी एवं कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश शर्मा ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन करते हुए आयोजक मंडल को 11000 रुपये खिलाड़ियों के लिए दिया। इस दौरान अब्दुल अजीज ,जैद पठान, नौशाद , सलमान, असलम, हिफजुर्रहमान मौजूद रहे।