फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कूड़ा उठा या नहीं... मोबाइल फोन से देनी होगी रिपोर्ट

Fri, 30 Aug 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कूड़ा उठाते समय लेनी होगी फोटो, ग्रुप में भेजना हाेगा
विज्ञापन

- नगर पालिका ने दिखाई सख्ती, होगी नियमित मानिटरिंग
- कूड़ा नहीं उठने पर संबंधित वार्ड के सफाई कर्मी पर होगी कार्रवाई


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। शहर में कचरा उठान को लेकर नगर पालिका ने सख्ती दिखाई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कूड़ा गाड़ी लेकर वार्ड में कचरा उठाने वाले सफाई कर्मियों को अब रोजाना की फोटो खींच कर देनी होगी। इससे यह पता चलेगा की किस वार्ड में कूड़ा उठा है और कहां नहीं। अगर कूड़ा नहीं उठा है तो उस वार्ड के सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
नगर पालिका खलीलाबाद में 25 वार्ड है। हर वार्ड में कूडा गाड़ी कचरा उठाने जाती है। इसके साथ ही सफाई कर्मी ठेला लेकर भी कूडा उठाने का कार्य कर रहे है। इधर लोगो ने नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई की उनके घर से कूड़ा नहीं उठाया जाता है। सफाई कर्मी कब आते हैं और कब जाते हैं यह कोई नहीं देखता है। जिससे मोहल्लों में कूड़ा पड़ा रहता है। नगर पालिका ने ठेला गाड़ी के जरिए हर घर से कूड़ा इकट्ठा करने का निर्देश पूर्व में दिया था लेकिन निर्देश का पालन सफाई कर्मी नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

इधर जब शिकायत मिली तो नगर पालिका ने निर्देश दिया कि जो भी सफाई कर्मी कूड़ा लेने वार्ड में जाएगा वह कूड़ा उठाने के दौरान की फोटो व मोहल्ले के लोगों के जरिए कूड़ा गाड़ी में डालने की फोटो नगर पालिका के ग्रुप में भेजेगा। इसकी नियमित माॅनिटरिंग की जाएगी। इसमें लापरवाही बरतने वाले सफाईकर्मियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


नियम बना दिया गया है कि कूड़ा उठाते समय उसकी फोटो अवश्य अपलोड करें। इसकी माॅनिटरिंग भी कराई जाएगी। जिस वार्ड में कूड़ा मिलेगा वहां के जिम्मेदार सफाई कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।
- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें