फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हत्या के मामले में आठ पर गैंगेस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। क्षेत्र के भरपुरवा गांव निवासी एक युवक की वर्ष 2025 के फरवरी माह में गणसरपार के पास पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में एक आरोपी जेल में है, जबकि पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी अन्य के गिरफ्तारी की प्रयास में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि थाना क्षेत्र के भरपुरवा गांव निवासी नाजिम का एक सुसंगठित गिरोह है। जिसके जाकिर खान, इसराईल निवासी भरपुरवा थाना कोतवाली खलीलाबाद, सहबाज उर्फ साहबाज निवासी कविता थाना दुधारा, शाहजहां निवासी भरपुरवा, सलमान अंसारी निवासी मियां मंझरिया, रामरतन यादव उर्फ भुवर यादव निवासी भैंसहियां और तबरेज उर्फ बादशाह निवासी मियां मंझरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद सक्रिय सदस्य हैं। गैंग के मुखिया व सदस्यों ने हत्या जैसा जघन्य अपराध किया है। इससे स्पष्ट है कि गैंग का मुखिया व सदस्य गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप में संलिप्त हैं। इसके लिए पूर्व में गैंग चार्ट तैयार करके जिला मजिस्ट्रेट के यहां भेजा गया था। जहां से 9 अप्रैल को अनुमोदन प्राप्त हो गया था। इसके बाद इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जबकि एक आरोपी पहले से ही जेल में है। बाकी अन्य को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वांछित आरोपी जाकिर खान निवासी भरपुरवा एवं राम रतन उर्फ भुवर यादव निवासी भैंसहिया को वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव एवं मगहर चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव और एसआई धर्मनाथ यादव के अगुवाई में पुलिस टीम ने 14 अप्रैल को रात 10.45 बजे मगहर बाईपास कस्बा गेट से गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुतकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मदरसा संचालन विवाद में युवक की पीटकर हुई थी हत्या
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गणसरपार के पास 25 फरवरी 2025 को मदरसा संचालन विवाद को लेकर स्कार्पियो सवार मनबढ़ों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान हसीम अमानुल्लाह खान उम्र 28 वर्ष के रूप में हुआ था। घटना उस समय हुई थी जब युवक बंगला ताल स्थित अपने दुकान पर जा रहा था। कार से बाहर निकलते ही मनबढ़ों ने पीट दिया। वहां से परिजन जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर पहुंचे तो चिकित्सक की टीम ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर काफी हंगामा हुआ था। जिसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें