फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सूफी संत कबीर की नगरी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

Fri, 05 Sep 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर में वारावफात का जुलूस निकालते लोग-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मगहर। जिले में ईद मिलादुन्नबी (मोहम्मद साहब का जन्म दिन) अकीदत के साथ मनाया गया। मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम का जन्म अरबी महीना रबीउल अव्वल की 12 तारीख के मौके पर शुक्रवार को बड़े ही शांति और सौहार्द के साथ जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

जगह-जगह लोगों के लिए पानी, मीठा, चाय, रबड़ी, ठंडा, फल आदि का इंतजाम किया गया था। जगह-जगह मुस्लिम भाइयों के अलावा हिंदू भाइयों ने जुलूस का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान कबीर की धरती पर गंगा जमुनी तहजीब की जीती जागती मिसाल भी देखने को मिली। खलीलाबाद शहर के अंसार टोला, विधियानी, बंजरिया और पठान टोले से जुलूस निकाला गया।
इसी तरह से मगहर के दारुल उलूम बरकातिया अहले सुन्नत मोईदुल इस्लाम शेरपुर, मदरसा दारुलउलूम बरकातिया अहले सुन्नत सय्यदुल उलूम सहित विभिन्न मदरसों से शांति पूर्वक जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

नगर चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने अपनी टीम के साथ जुलूस के साथ अंत तक चलते रहे। इससे पूर्व जुलूस के शाही जामा मस्जिद काजीपुर चौराहे पर पहुंचते ही सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर अहमद उर्फ पप्पू, सभासद अवधेश सिंह, अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह, संजय आदि ने जुलूस का भव्य स्वागत किया। वहीं मगहर में तनवीर उर्फ पप्पू व उनकी टीम ने कारी अख्तर नसीम बरकाती, मौलाना वलीउल्लाह आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें