- टेमा चौराहा के पास से पुलिस ने दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा जय प्रकाश दूबे के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने वांछित मोहम्मद कयूम उर्फ कांझा निवासी वार्ड नंबर आठ कोसीकला जनपद मथुरा को टेमा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया।
वादी ने चार अगस्त को थाना दुधारा पर आरोपी के खिलाफ बहन से दुष्कर्म करने के मामले में अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना दुधारा पुलिस ने साक्ष्य संकलन करते हुए आरोपी मोहम्मद कयूम को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।