फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की पटरियों पर पसरा गंदा पानी, दुकानदार परेशान

विज्ञापन
नगरपालिका के समीप सड़क की पटरी पर बहता नाले का पानी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सड़क की पटरियों पर पसरा गंदा पानी, दुकानदार परेशान
विज्ञापन

- नाला निर्माण के चलते हुई समस्या, पटरियों से होकर गुजरना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जलनिकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इससे जहां लोगों को बरसात के मौसम में जलभराव से निजात मिलने की आस जगी है वहीं, शहर वासियों की मुसीबत भी बढ़ गई है। सड़क की पटरियों पर नालियों का गंदा पानी पसर गया है, जिससे स्थानीय दुकानदारों के साथ लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका परिषद द्वारा जलनिकासी के लिए आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास जाने वाले सड़क के किनारे नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके चलते पुुराने नाला का बंद कर दिया गया है। इसमें लोगों के घरों का पानी आ रहा है। नाला ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क की पटरियों पर पसर गया है। इसके चलते दुकानदारों के साथ ही लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के निवासी इसराइल, अब्दुल्लाह आदि ने कहा कि नाला निर्माण होना आवश्यक है, लेकिन पालिका प्रशासन को लोगों को समस्या न हो इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पटरियों पर गंदा पानी जमा होने से बच्चों सहित लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि नाला निर्माण तेज गति से कराया जा रहा है, ताकि लोगों को जल्द ही इस समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कुछ दिन ही समस्या है, इससे आने वाले दिनों में सभी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें