- अनार, संतरा और कीवी के दामों में आई कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। फलों में भी ठंड लग गई है। लोग दूर से देखकर ही मुंह सिकोड़ ले रहे हैं। ऐसे में संतरा, कीवी, अंगूर और अनार के दाम पहले के मुकाबले घट गए हैं। इससे फल व्यापारियों के चेहरे मुरझाए हुए हैं।
फल व्यापारी त्रिलोकी का कहना है कि इन दिनों लोग ठंडे फल खाने से कतरा रहे हैं। पहले रोज अच्छी बिक्री हो जाती थी, अब दिनभर में सीमित ग्राहक ही पहुंच रहे हैं। वहीं, व्यापारी संदीप का कहना है कि संतरा 100 से घटकर 60 रुपये किलो हो गया है। फिर भी मांग पहले जैसी नहीं है।
दुकानदार सलीम के अनुसार, अंगूर और अनार जैसे फल ठंड में कम बिकते हैं। इसी तरह राजू ने बताया कि इन दिनों लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। फल विक्रेताओं को उम्मीद है कि मौसम में सुधार होते ही बाजार में फिर रौनक लौटेगी। कड़ाके की ठंड से फलों का व्यापार प्रभावित हो रहा है।
00000000000
फल पहले आज
अनानास 80 60
मौसंबी 80 60
तरबूज 60 40
कीवी 400 200
पपीता 60 40
नारियल 70 50
संतरा 100 60
अनार 120 60
नोट : सभी फलों के दाम प्रति किलो में