फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहालग-रमजान के कारण महंगे हुए फल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहालग के साथ रमजान का महीना शुरू होने जा रहा है। इससे फलों की कीमत में भारी उछाल आया है। फल 20 से 50 रुपये महंगे हो गए हैं। केला और सेब के दाम सर्वाधिक बढ़े हैं।
विज्ञापन

रमजान के महीने में मुस्लिम समाज के लोग 30 दिनों तक रोजा रखते हैं। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को इफ्तार या तड़के सहरी करते हैं तो फल, खजूर और दूध को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन इन पर महंगाई की मार है। केला 60 से 70 रुपये प्रति दर्जन बिक रहा है। जबकि कुछ दिन पहले यह 40 से 50 रुपये था। वहीं, सेब पहले 70 से 80 रुपये किलो था वह अब 120 से 150 रुपये किलो है। थोक फल व्यापारी राकेश ने बताया कि रमजान के कारण फलों के दाम बढ़े हैं। मंडी से ही दाम बढ़ गए है। फल बाहर से आते है। इस वजह से इसके दाम बढ़ते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें