संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के मदना गांव में जमीन विवाद के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एससीएसटी समेत अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज किया है। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में पीड़ित रामविशुन ने जानकारी दिया कि वह अनुसूचित जाति से हैं। अपनी पैतृक जमीन पर वह काबिज है। पड़ोसी के हस्तक्षेप के बाद दो तहसीलदार व 15 लेखपाल के जरिए पैमाइश हुई।
इसके बावजूद विपक्षी जुलफेकार अहमद उर्फ भुट्टू अपने पूरे परिवार के साथ आकर उनको जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली देने लगे। इसके साथ ही जानमाल की धमकी दी। विपक्षी काफी मनबढ़ व दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके अकेले में मिलने पर जानमाल की धमकी व सुलह करने का दबाव बनाते हैं। एसओ ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।