फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घटतौली का विरोध करने पर फल विक्रेता ने किया हमला, तोड़ी कार

Sat, 29 Nov 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर तिराहे पर स्थित फल व सब्जी मंडी में घटतौली व टप्पेबाजी का विरोध करने पर फल विकेता ने ग्राहक पर ईंट और बाट से हमला कर दिया। ग्राहक की कार के शीशे टूट गए। कार में बैठी दो महिलाएं घायल हो गईं। इससे लोगों में आक्रोश है। मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

महुली थानाक्षेत्र के शांति नरगापार निवासी जितिन चौधरी परिवार के साथ खलीलाबाद में बाजार करने आए थे। उनका कहना है कि वह फलमंडी में फल खरीद रहे थे। इसी दौरान फल विक्रेता ने फल का पैकेट बदल दिया। यही नहीं, घटतौली भी की थी। उन्होंने घटतौली और फल का पैकेट बदलने का आरोप लगाया। फल न लेने का फैसला कर पैसे लौटाने के लिए कहा। विक्रेता ने एक घंटे बाद पैसे लौटाने की बात कही। इसी बात पर दोनों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई।
आरोप है कि विक्रेता ने ईंट और बाट से वार कर दिया। कार का पिछला शीशा टूट गया और कार में बैठी दो महिलाओं को चोटें आईं। इस दौरान बरदहिया चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विक्रेता को हिरासत में ले लिया। घायल महिलाओं को अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें