फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक सप्ताह से लापता युवक का तालाब में मिला शव

Sat, 29 Nov 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल में शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़-संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। एक सप्ताह से लापता युवक का नगर पंचायत क्षेत्र के भरवलिया पांडेय के पास स्थित तालाब में शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जोगेंद्र निषाद (40) पुत्र मुंशी निवासी तुलसीपुर थाना मेंहदावल गत 23 नवंबर को घर से निकला था। वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने 24 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस व परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे। शनिवार की सुबह नौ बजे मेंहदावल थाना क्षेत्र के भरवलिया पांडेय के पास स्थित तालाब में कुछ लोगों ने जोगेंद्र का शव देखा। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। चर्चा है कि शव के एक हाथ का कुछ हिस्सा कटा था। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा हैं। कुछ लोग हत्या तो कुछ लोग दुर्घटना बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस साक्ष्य तलाश करने में जुटी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी रोने बिलखने लगी। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें