फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फोन पर दोस्त बनकर जालसाजों ने बुजुर्ग से एक लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। साइबर ठगों ने दोस्त बनकर एक बुजुर्ग को फोन किया और बच्ची के इलाज के नाम पर मदद मांगकर एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के बरवामान सिंह गांव निवासी प्रेमचंद्र यादव इन दिनों अपने पुत्र अमित यादव के पास खलीलाबाद में रह रहे हैं। अमित यादव पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। पीड़ित के अनुसार 26 अक्टूबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल दी। कॉल करने वाले ने खुद को उनका परिचित बताते हुए कहा कि उसकी बच्ची की तबीयत बहुत खराब है और इलाज के लिए तत्काल पैसों की जरूरत है।
झांसे में आकर प्रेमचंद्र यादव ने अपने विभिन्न बैंक खातों और परिचितों के माध्यम से छह बार में एक लाख रुपये यूपीआई से भेज दिए। बाद में परिवार के लोगों को जानकारी होने पर उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ। एसओ साइबर क्राइम थाना जयप्रकाश चौबे ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें