धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के मेंहदूपार गांव के सटे पिंपरी सीवान से 18 पेड़ सागौन काटकर गायब कर दिए जाने के मामले में वन विभाग ने शुक्रवार को धर्मसिंहवा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस कार्रवाई से वन माफिया में हड़कंप मच गया है।
वन रक्षक संतोष चौधरी को सूचना मिली कि धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के पिपरी सीवान से वन माफिया ने लगभग 30 पेड़ सागौन का काटकर गायब कर दिए हैं। वन रक्षक ने जांच की तो खेत में 18 पेड़ की जड़ मिली। वन रक्षक ने धर्मसिंहवा थाने पर शुक्रवार को तहरीर देकर वन संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद